अनाधिकृत स्थान पर आए दिन मलबा डालने का आरोप, क्षेत्रवासी परेशान

आर्य हॉस्पिटल से घडसीसर पुल मेन रोड पर अनाधिकृत स्थान पर आए दिन मलवा, कबाड़ , कूड़ा आदि डाला जा रहा है। ‌ जिससे सड़क के किनारे मलवा और गंदगी कादेर एकत्रित हो गया है। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विकास समिति ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर शिकायत दर्ज करवाई है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि सड़क के किनारे गंदगी का ढेर होने से स्थानीय लोगों का चलना फिरना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में प्रशासन को लगातार मौखिक एवं लिखित शिकायत दर्ज कराई जा रही है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। समिति पदाधिकारी ने जिला प्रशासन से संबंधित क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस नियुक्त कर कचरा, मलवा, आदि अनाधिकृत रूप से डालने पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर सड़कों पर तेज गति दौड़ रहे हैं । उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *