अनिका के लिए लगातार संघर्ष कर रहे माता-पिता:मैच में क्राउड फंडिंग से जमा 3 लाख 40 हजार रुपए हुए, अब तक 4 करोड़ जमा

इंदौर की मासूम अनिका को दुर्लभ बीमारी से बचाने के लिए माता-पिता लगातार संघर्ष कर रहे हैं। जगह-जगह वह लोगों के साथ मिलकर क्राउड फंडिंग यहां तक की जिन लोगों से मदद की उम्मीद है उनके यहां तक पहुंच रहे हैं। अनिका की मां सरिता शर्मा और पिता प्रवीण शर्मा लगातार अपनी बेटी को बीमारी से बचाने के लिए रात-दिन लगे हुए हैं। वे अलग-अलग बाजारों, शो-रूम, धार्मिक आयोजन सहित क्रिकेट के मैच तक में जाकर लोगों की मदद से क्राउड फंडिंग कर रहे हैं। अनिका के पिता ने बताया कि रविवार को इंदौर में भारत-न्यूजीलैंड का मैच हुआ इसमें भी कई लोग अनिका के लिए क्राउड फंडिंग में शामिल हुए। स्टेडियम के आसपास कई लोग हाथों में पोस्टर और डिब्बे लिए हुए थे, ताकि लोग उसके लिए फंडिंग करें। प्रवीण शर्मा ने बताया कि बेटी के इलाज के लिए वे हर संभव कोशिश कर रहे हैं। रविवार को भी क्रिकेट मैच के दौरान क्राउड फंडिंग की गई। इस क्राउड फंडिंग से 3 लाख 40 हजार रुपए की राशि एकत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक 4 करोड़ 10 लाख के आसपास की राशि जमा हो चुकी है। इसमें वह राशि भी शामिल है, जिसमें लोगों ने मदद करने का आश्वासन दिया है। जल्द से जल्द राशि जमा करने की उम्मीद
अनिका के लिए क्राउड फंडिंग करने के लिए कई लोग मदद को आगे आए हैं। वहीं अनिका के माता-पिता भी ये उम्मीद लगाए हैं कि जितना जल्दी हो सके वे राशि एकत्रित कर लें और अपनी बच्ची का इलाज करा सके, ताकि वह भी एक सामान्य जीवन यापन कर सके। गंभीर बीमारी, 9 करोड़ का इंजेक्शन
अनिका को SmA type-2 नामक दुर्लभ बीमारी है, जो कि दस से बारह लाख बच्चों में किसी एक को होती है। इसमें बच्चे की कोशिकाएं धीरे-धीरे कमजोर होकर मरती है, जिससे की बच्चा ना बैठ सकता है ना चल सकता है। इस बीमारी का एक मात्र zolgensma नामक एक इंजेक्शन है जो अमेरिका से आता है इसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है। अपनी बच्ची को इस बीमारी से निजात दिलाने के लिए माता-पिता सहित कई लोग रोजाना संघर्ष कर रहे हैं। अनिका के लिए कई सेलिब्रिटी से लेकर इंदौर के भी कई लोकल लोग आगे आए और उन्होंने वीडियो के माध्यम से लोगों से अनिका की मदद करने की अपील की है। इसमें एक्टर सोनू सूद, रजा मुराद, बिग बॉस की आवाज विजय विक्रम सिंह, पलक मुछाल शामिल हैं। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर की मासूम अनिका शर्मा के लिए क्राउड फंडिंग जारी इंदौर की मासूम अनिका शर्मा के लिए सड़कों से लेकर कॉल के जरिए मदद की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में सेलिब्रिटी भी आगे आ रहे हैं और इंदौर की इस बच्ची के लिए अपील कर रहे हैं। एक्टर सोनू सूद, सिंगर पलक मुछाल और बिग बॉस की आवाज विजय विक्रम सिंह के बाद अब अभिनेता रजा मुराद ने भी अनिका के लिए अपील की है।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *