अनियंत्रित कार कच्चे मकान में जा घुसी, ड्राइवर की मौत:सूरजपुर में कार काटकर शव बाहर निकाला गया; तेज रफ्तार के कारण हादसा

सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ है। 30 नवंबर की रात यहां तेज रफ्तार अनियंत्रित कार एक कच्चे मकान में जा घुसी। इस हादसे में कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार धरतीपारा से खोपा की ओर जा रही थी। रफ्तार तेज होने के कारण रास्ते में गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और सीधे एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, कार काटकर शव को बाहर निकाला गया। कार को काटकर शव बाहर निकाला स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। करंजी चौकी की टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंची। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक को बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था। घंटों की मशक्कत के बाद कटर मशीन की सहायता से कार को काटकर शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान धरतीपारा गांव निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। करंजी चौकी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वाहन के अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *