भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाना इलाके में कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। कार में दो लोग थे। कार इतनी स्पीड में थी कि कार खेत में जाकर दो बार पलटी। गनीमत यह रही कि दोनों व्यक्तियों के ज्यादा चोटें नहीं आई। हालांकि कार पूरी तरह से टूट गई। थाने से 2 सौ मीटर की दूरी पर हुआ हादसा दीनदयाल निवासी महुआ ने बताया कि भुसावर से शादी के कार्ड देकर सलेमपुर खुर्द गांव की तरफ जा रहे थे। तभी खेड़ली मोड़ थाने से 2 सौ मीटर पहले शराब के ठेके के पास सामने से एक कार आई। वह काफी स्पीड में थी। उसने अचानक एक वाहन को ओवरटेक किया। जिसे बचाने के चक्कर में हमारी कार भी अनियंत्रित हो गई। खेत में कूदकर कार दो बार पलटी अनियंत्रित होकर कार खेत की तरफ जा घुसी। खेत में जाते ही कार दो बार पलटी। उसके बाद कार सीधी हो गई। पास में ही शराब की दुकान थी। वहां पर कुछ लोग मौजूद थे वह तुरंत मौके पर आये और दीनदयाल और उसके साथी जीतन को बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि दोनों में से किसी के गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि घटना में कार में काफी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर खेड़ली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।


