अनियंत्रित होकर तीन बाइक सवार गड्ढे में गिरे

भास्कर न्यूज |गुमला घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलागड़ा के समीप ट्रैक्टर के लाइट से अनियंत्रित होकर बाइक सवार तीन लोग सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। घटना शनिवार की शाम 6:30 बजे की है। घटना में कोटाम निवासी 17 वर्षीय दुर्गावती लकड़ा को गंभीर चोट लगी। प्राथमिक स्तर पर इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में बाइक सवार दो युवक को भी हल्की चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक एक बाइक में सवार होकर दो लड़के और एक लड़की सिसई गए थे जहां लड़की के जीजा ने उसके लिए एक मोबाइल खरीद रखा था। जिसे लेकर तीनों वापस घर लौट रहे थे। तभी सड़क पर खड़ा ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट कर दिया और उसके लाइट से तीनों सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। घटना में घायल किशोरी को सिर चेहरा व शरीर के अन्य हिस्से में काफी चोट लगी है। तीनों का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *