राजनगर | थाना रामनगर क्षेत्र के झिरिया टोला एनएच-43 पर मंगलवार सुबह करीब 10.15 बजे एक कार (एमपी 18 सीए 1943) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना रामनगर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायल कार के अंदर फंसे हुए थे। स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण थी। पुलिस टीम ने बिना देर किए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक थोड़ी सी भी देरी जानलेवा हो सकती थी। समय पर इलाज मिलने से दोनों की हालत अब स्थिर है। इस दौरान थाना प्रभारी सुमित कौशिक, एएसआई अशोक सिंह, उमेश तिवारी, विनोद नाहर, प्रधान आरक्षक सनत द्विवेदी, हरीश डहेरिया और आरक्षक मूरत सिंह, मृगेन्द्र पटेल मौके पर सक्रिय रहे।


