अनिल टाइगर के दोस्त को भी मिली धमकी, प्राथमिकी दर्ज

भाजपा नेता इंद्रजीत कुमार उर्फ अनिल टाइगर के दोस्त राजकुमार महतो को भी जान से मारने की धमकी मिली है। राजकुमार महावीर मंडल सुकुरहुटू के अध्यक्ष हैं। उन्होंने इस संबंध में कांके थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में राजकुमार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा गया है कि जमीन कारोबारी था, मारा गया। अब राजकुमार महतो की बारी है। पुलिस ने सनहा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मैसेज पोस्ट करने वाले की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। 26 मार्च की शाम कांके चौक पर बाइक सवार अपराधियों ने भाजपा ग्रामीण जिला महामंत्री अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। भागने के दौरान एक शूटर रोहित वर्मा पकड़ा गया था। इधर, दूसरा शूटर अमन सिंह अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम शुक्रवार को बिहार में छापेमारी करने गई है। उसके रिश्तेदारों की जानकारी जुटा रही है। हालांकि, अबतक अमन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि अमन के पकड़े जाने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *