अनिल विज का ममता बनर्जी पर तंज-हिंसा उनका शौक:एक्शन फिल्म जैसी बंगाल की स्थिति, तहव्वुर पर बोले-अब तोते की तरह उगलेगा राज

अंबाला में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने वक्फ बिल को लेकर पश्चिम बंगाल में चल रही हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि ममता बनर्जी को रियल टाइम एक्शन फिल्में देखने का शौक है। दरअसल मंत्री अनिल विज पत्रकारों से बात कर रहे थे जब उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने आगे कहा कि ये सब अब ममता बनर्जी का शौक बन गया है जिसमें सड़कों पर आग लग रही है, लोगों की दुकानें जल रही हैं और लोग एक दूसरे का पेट फाड़ते रहते हैं। ये सब देखना ममता बनर्जी का शौक है और वो कुछ महीनों के बाद ये एक्शन फिल्में देख लेती हैं। संसद से पारित कानून पर विरोध का मामला चिंता का विषय कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि बंगाल में हो रही हिंसा पहली बार नहीं है। यह हिंसा समय-समय पर दोहराई जाती है। उन्होंने कहा कि संसद के दोनों सदनों से पारित कानून के खिलाफ विरोध का मामला चिंता का विषय है। ममता बनर्जी की सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए। ऐसा क्यों हो रहा है? ऐसा सिर्फ उनके राज्य में ही क्यों हो रहा है? दिग्विजय सिंह पर हमला कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा के दस नेताओं को आईएसआई एजेंट बताए जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह का काम कहानियां गढ़ना है। पहले चंदा मामा की कहानियां हुआ करती थीं, अब दिग्विजय सिंह की कहानियां हैं। मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस का काम देश के गद्दारों से हाथ मिलाना है, भाजपा का एक भी नेता देश के गद्दारों से हाथ नहीं मिला सकता। आतंकी तहव्वुर अब तोते की तरह सारे राज उगलेगा मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता आतंकी तहव्वुर द्वारा एनआईए के सामने पाकिस्तान के राज उगलने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि 166 लोगों की मौत का जिम्मेदार तहव्वुर अब तोते की तरह बोलेगा और सारे राज उगलेगा कि उसने यह सब किसके आदेश पर किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *