बालोद|मंगलवार को जिला मुख्यालय के बस स्टैंड परिसर में मितानिनों का हड़ताल जारी रहा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में शामिल, प्रोत्साहन, क्षतिपूर्ति राशि दोगुनी करने की मांग को लेकर हड़ताल के दूसरे दिन डौंडी एवं डौंडीलोहारा ब्लॉक की मितानिनें सुबह से देर शाम तक डटी रहीं। इस दौरान नारेबाजी कर शासन, प्रशासन को अपनी मांगों पर ध्यानाकर्षण कराया। 18 दिसंबर को गुरूर एवं बालोद ब्लॉक की मितानिनें धरना स्थल में पहुंचेंगी।


