अनुराग- गृह निर्माण, संजय- नान, नीलू- पर्यटन मंडल अध्यक्ष:गौरीशंकर ने पद ठुकराया, कहा मैं- इस लायक नहीं, ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन-फिल्म विकास निगम पर फैसला नहीं

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने बुधवार को निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पदों की सूची जारी कर दी है। सरकार बनने के करीब सवा साल बाद जारी इस सूची में लिस्ट में 4 महिलाएं और 32 पुरुष शामिल हैं। नियुक्तियों में युवाओं के साथ अनुभवी नेताओं को तरजीह दी गई। इस सूची में पूर्व विधायकों को भी स्थान दिया गया है। इसमें भूपेंद्र सवन्नी को क्रेडा, संजय श्रीवास्तव को नान, सौरभ सिंह को खनिज विकास निगम और दीपक म्हस्के को CGMSC की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि केदार गुप्ता को दुग्ध महासंघ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा राजीव अग्रवाल को छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलॅपमेंट कार्पोरेशन का चेयरमेन बनाया गया है। ब्रेवरेज कॉरपोरेशन और फिल्म विकास निगम का फैसला नहीं लिया जा सका है। गौरीशंकर ने पद ठुकराया, कहा- मैं इस लायक नहीं नियुक्ति के बाद कई नेताओं में उत्साह है, तो वहीं कई नेताओं की नाराजगी भी सामने आई है। केश शिल्पी बोर्ड के उपाध्यक्ष बनाए गए गौरीशंकर श्रीवास ने पद संभालने से इनकार कर दिया है। सोशल मीडिया पर लिखा कि पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है कि जिसे उठाने में मेरे कंधे असमर्थ हैं, इसलिए पद स्वीकार नहीं है। मोना सेन को शिल्पी कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी इसके अलावा मोना सेन छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष बनाई गई हैं। वहीं जितेंद्र कुमार साहू को राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष और अमरजीत सिंह छाबड़ा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं डॉ. वर्णिका शर्मा राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष, नीलू शर्मा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष, नंदकुमार (नंदे साहू) रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, अनुराग सिंह देव गृह निर्माण मंडल और शालिनी राजपूत राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष बनाई गई हैं। प्रमुख पद और जिम्मेदारियां

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *