अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर पलटवार:मंडी में कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- भारत का विरोध करना उनकी फितरत में शामिल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी की विदेश यात्रा के दौरान भारत और आरएसएस पर की गई टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत का हर जगह विरोध करना राहुल गांधी की आदत बन गई है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और एयर स्ट्राइक के समय भी भारत में रहते हुए पाकिस्तान की प्रशंसा की थी। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी क्या मजबूरी है कि उन्हें भारत का विरोध करना आवश्यक हो गया है। बिहार में राहुल की हार तय सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान के प्रति राहुल गांधी और उनके समर्थकों के प्रेम के कारण कांग्रेस को 90 चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है और बिहार चुनाव में भी उनकी हार तय है। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल कांग्रेस के ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कांग्रेस को ‘वायदे चोर’ बताते हुए पूछा कि क्या वे स्वयं सत्ता छोड़ने के लिए तैयार हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई है और देश भर में भी उनकी यही स्थिति है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं को नीचा दिखाना कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा बन गया है। हिमाचल की राजनीति पर क्या बोले अनुराग ठाकुर? हिमाचल की राजनीति में अपनी भूमिका से जुड़े सवाल पर अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट किया कि वे हिमाचल से ही हैं और पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया में उनकी हिमाचल राजनीति में ‘एंट्री’ को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लगना चाहिए। केंद्र से हिमाचल को मिली 843 करोड़ रुपए की अतिरिक्त डिवोल्यूशन किश्त को हिमाचल कांग्रेस द्वारा ‘नाकाफी’ बताए जाने पर भी अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र से प्रदेश को हजारों करोड़ रुपए मिल रहे हैं, लेकिन राज्य के नेता केंद्र का धन्यवाद करने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसी हरकतें करते हैं, जबकि उनकी अपनी ‘गारंटियां’ पूरी नहीं हुई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *