अनुशासन तोड़ने वालों को पार्टी से निकाल रहे : बघेल

भास्कर न्यूज | अमृतसर सौरभ मदान मिट्ठू के ताजपोशी समारोह के लिए अमृतसर पहुंचे कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने अनुशासन को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया। बघेल ने कहा कि पार्टी को मजबूत रखने के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है। बघेल ने सख्त लहजे में कहा कि चाहे कोई भी संगठन हो या सेना अनुशासन के बिना जीत संभव नहीं है। उन्होंने कहा किया कि कांग्रेस में अनुशासन से ऊपर कुछ नहीं है। अनुशासनहीनता करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में अमृतसर में हुई कार्रवाई ( मैडम नवजोत कौर सिद्धू का नाम लिए बिना) ही जिक्र करते हुए कहा कि बड़े-बड़े नेताओं को भी अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से बाहर किया गया है। बघेल ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने में मौजूदा प्रधानमंत्री विफल रहे हैं। पहलगाम घटना का उदाहरण देकर कहा कि केंद्र सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा तक सुनिश्चित नहीं कर पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में देश के सबसे पुराने मित्र रूस से दूरी बना रहे हैं। आज हालात यह हैं कि ट्रंप जो कहते हैं, भारत वही मान लेता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में टैरिफ केवल 2% तक था, जो अब 18 % है। अमेरिका के कृषि उत्पादों पर शून्य टैक्स लगाने से पंजाब जैसे कृषि प्रधान राज्य के किसानों पर भारी संकट आ सकता है। दूध, मक्का और सोयाबीन जैसे उत्पाद बाहर से आएंगे तो यहां के किसानों की हालत खराब हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *