अनुसूचित जाति युवजन समाज का आयोजन:प्रदेश महामंत्री बृजेश पारोचे इंदौर का भोपाल में किया स्वागत

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज के प्रदेश कार्यालय भोपाल में एक महत्वपूर्ण स्नेह-मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंदौर से आए प्रदेश महामंत्री बृजेश पारोचे का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रामभरोसे भगवानिया (पटेल), वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान, प्रदेश महामंत्री राजकुमार धानुक, प्रदेश संयुक्त मंत्री राहुल बीलवान, प्रदेश कार्यालय सचिव प्रिया गोड़ाना और भोपाल जिला अध्यक्ष अर्जुन घावरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामभरोसे भगवानिया ने प्रदेश महामंत्री बृजेश पारोचे को आधिकारिक पत्रक और लैटर पेड सौंपा। इस अवसर पर अनुसूचित जाति समाज के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ समाजसेवी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अर्जुन घावरी ने आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *