अनूपपुर की सीमा पर तीन हाथियों का दल:छत्तीसगढ़ से एमपी में प्रवेश की संभावना, वन विभाग ने किया अलर्ट

अनूपपुर जिले में हाथियों का विचरण जारी है। एक बार फिर तीन हाथियों का दल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर देखा गया है। इनके मंगलवार को अनूपपुर जिले में प्रवेश करने की संभावना है, जिसके मद्देनजर वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। यह हाथियों का समूह सोमवार को छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन मंडल के घुसरिया बीट के जंगल में था। रात भर चलने के बाद, मंगलवार सुबह वे शिवनी बीट के घिनौची से होते हुए मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से सटे छत्तीसगढ़ के शिवनी बीट के कक्ष क्रमांक 2039 में पहुंचे। वर्तमान में वे पहाड़ पर विश्राम कर रहे हैं। आज पहुंच सकते हैं प्रदेश में वन विभाग के अनुसार, मंगलवार देर रात तक इन तीनों हाथियों के मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की जैतहरी तहसील, थाना और वन परिक्षेत्र के चोलना, कुकुरगोड़ा से होते हुए धनगवां बीट के जंगल में पहुंचने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *