अनूपपुर के चचाई में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर बनाए संबंध; पुलिस ने भेजा जेल

चचाई पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर 23 वर्षीय युवती से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। पीड़िता ने चचाई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह वर्ष 2022 में कॉलेज की ट्रेनिंग के लिए पावर प्लांट चचाई आई थी। यहीं उसकी मुलाकात यशवंत खेन नामक कर्मचारी से हुई। दोनों में दोस्ती हुई और आरोपी ने शादी का झांसा देकर मार्च 2022 से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता को बाद में पता चला कि आरोपी यशवंत खेन ने उसकी जानकारी के बिना दूसरी शादी कर ली है। जब पीड़िता ने उससे शादी करने के लिए कहा, तो उसने इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 263/25 के तहत धारा 69 बीएनएस (दुष्कर्म) का मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान आरोपी यशवंत खेन, पिता गनपत खेन, उम्र 29 वर्ष, निवासी पावर प्लांट चचाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *