अनूपपुर पुलिस ने रात्रि कॉम्बिंग गश्त में 05 फरार वारंटी गिरफ्तार

अनूपपुर पुलिस ने रात्रि कॉम्बिंग गश्त में 05 फरार वारंटी गिरफ्तार  
अनूपपुर।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मंसूरी एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा 05 फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। दिनांक 15 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखने हेतु समस्त थानों को कॉम्बिंग गश्त के दौरान फरार आरोपी एवं वारण्टियों की पतासाजी हेतु आदेशित किया गया था, जिस पर कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द प्रसाद पनिका, प्रधान आरक्षक बृजभान सिंह, राजकुमार साहू, आरक्षक संजय सिंह, गिरीश चौहान के द्वारा माननीय न्यायालय पारुल जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर के प्रकरण क्र. 1131/19 धारा 294,323,506,324 भादवि के स्थाई वारंटी नरबहू बैगा पिता शिकारी बैगा उम्र 44 वर्ष निवासी धनपुरी, माननीय न्यायालय चैनवती तारम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर के प्रकरण क्र. 13/18 धारा 294,323,341,34 भादवि के स्थाई वारंटी जगनारायण उर्फ जम्मू पिता स्व. रजलू यादव उम्र 30 वर्ष निवासी छुलकारी, प्रकरण क्र. 1199/22 धारा 294,323,506 भादवि के स्थाई वारण्टी लालजी कोल पिता छक्केलाल कोल उम्र 27 वर्ष निवासी बहेराटोला चटुआ को गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार माननीय न्यायालय चैनवती तारम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर के प्रकरण क्र. 66 धारा 341,294,323,325 भादवि के गिरफ्तारी वारण्टी तेजलाल कोल पिता रामसहाय कोल उम्र 30 वर्ष निवासी तिपानखोली बरी को गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय पीसी गुप्ता विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम न्यायालय अनूपपुर के प्रकरण क्रमांक 57 धारा 296132,221,351(3) बीएनएस 3(1)द, 3(1)घ, 3(2)(अं) एससी एसटी एक्ट के गिरफ्तार वारण्टी अजय कुमार श्रीवास्तव पिता स्व. बद्रीप्रसाद श्रीवास्तव उम्र 47 वर्ष निवासी वार्ड न. 13 पुरानी बस्ती अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है एवं गिरफ्तार वारण्टियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *