अनूपपुर में ट्रक-बाइक टक्कर, युवक की मौके पर मौत:नेशनल हाईवे 43 पर पसला के पास हुआ हादसा

अनूपपुर में रविवार रात नेशनल हाईवे 43 पर एक ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय ज्ञानेंद्र पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। ज्ञानेंद्र पटेल पसला गांव के निवासी थे और अरविंद पटेल के पुत्र थे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोतमा की तरफ से एक ट्रक आ रहा था। वहीं, ज्ञानेंद्र पटेल अनूपपुर से पसला गांव की ओर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही बाइक सवार ज्ञानेंद्र अचानक ट्रक की चपेट में आ गए। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि नेशनल हाईवे 43 पर ग्राम पंचायत पसला स्थित ननका ढाबा के सामने रविवार रात यह सीधी टक्कर हुई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक चालक ज्ञानेंद्र पटेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *