अनूपपुर में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का 4 घंटे चक्काजाम:प्रशासन ने कहा- सड़क मरम्मत का काम 30 प्रतिशत होने पर भी ही टोल वसूली होगी

अनूपपुर जिले के किरर घाट (SH-09A) स्थित टोल प्लाजा पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन पुष्पराजगढ़ का विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गया। लगभग साढ़े चार घंटे तक चले इस चक्का जाम की वजह से रीवा-अमरकंटक मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। सड़क बदहाल, पर वसूली चालू: ट्रांसपोर्टरों का आरोप ट्रांसपोर्टरों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की हालत बेहद खस्ता है और बुनियादी सुविधाओं का नामोनिशान नहीं है, इसके बावजूद प्रशासन द्वारा अवैध रूप से टोल वसूली शुरू कर दी गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने पहले भी इस संबंध में ज्ञापन दिया था, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण उन्हें चक्का जाम जैसा कड़ा कदम उठाना पड़ा। प्रशासन के आश्वासन पर खुला जाम मामला बढ़ता देख MPRDC के अधिकारी, अनूपपुर एसडीएम (SDM), एसडीओपी (SDOP) और तहसीलदार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और ट्रांसपोर्टरों के बीच लंबी बातचीत हुई। अंत में प्रशासन ने लिखित भरोसा दिया कि: जब तक सड़क मरम्मत (मेंटेनेंस) का कम से कम 30 प्रतिशत कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक टोल वसूली नहीं की जाएगी। टोल संचालन शुरू करने से पहले सभी सरकारी नियमों और सुविधाओं का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। चेतावनी: नियम टूटे तो फिर होगा आंदोलन प्रशासनिक आश्वासन के बाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने चक्का जाम खत्म करने का ऐलान किया, जिसके बाद पुलिस ने यातायात बहाल करवाया। हालांकि, ट्रांसपोर्टरों ने दोटूक चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में सड़क सुधार के बिना दोबारा वसूली शुरू की गई या नियमों का उल्लंघन हुआ, तो वे फिर से उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *