अनूपपुर में ट्रैक्टर-बाइक टक्कर, एक की मौत:आरोपी ड्राइवर फरार, खूटाटोला टोल नाका के पास हादसा

अनूपपुर में जैतहरी थाना क्षेत्र के खूटाटोला टोल नाका के पास एक बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर की है। बाइक सवार युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जैतहरी से पेंड्रा की ओर जा रही बाइक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जैतहरी से पेंड्रा की ओर जा रही बाइक (क्रमांक सीजी 10 एक्यू 9345) की पेंड्रा से जैतहरी आ रहे एक ट्रैक्टर से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हादसे में बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। जैतहरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। जैतहरी थाना प्रभारी अमर वर्मा ने बताया कि उन्हें सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने पुष्टि की कि पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *