अनूपपुर में भटककर चोलना गांव पहुंचे तीन हाथी:वन विभाग ने हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील; निगरानी में जुटे

अनूपपुर जिले में एक बार फिर हाथियों का दल देखा गया है। मंगलवार की रात करीब 10 बजे छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन मंडल से तीन हाथियों का समूह अनूपपुर जिले की जैतहरी तहसील के चोलना गांव पहुंचा। ये हाथी गुजर नाला की सीमा पार कर चोलना गांव के कुट्टीटोला मोहल्ले में विचरण कर रहे हैं। हाथियों के गांव में आने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जैतहरी वन परिक्षेत्र के अधिकारी विवेक मिश्रा वन अमले के साथ हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों के करीब न जाने और उनके साथ किसी भी तरह की छेड़खानी न करने की सख्त हिदायत दी है। ग्रामीणों से सतर्क और सचेत रहने की अपील की गई है। वन अमला हाथियों को सुरक्षित रूप से मोहल्ले से बाहर निकालकर वापस वन क्षेत्र में ले जाने का प्रयास कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *