अनूपपुर में 6 साल की बच्ची से रेप:मिठाई खिलाने के बहाने जगंल में किया गलत काम, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र में 6 साल की आदिवासी बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 2 जनवरी की दोपहर की है। पीड़ित बच्ची घर के पास बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी गांव का 21 वर्षीय युवक शनि सहिस बाइक से वहां पहुंचा। उसने बच्चों को मिठाई का लालच दिया और अपनी बाइक पर बैठाकर पास के जंगल ले गया। जंगल में आरोपी ने अन्य बच्चों को बाइक के पास रोका और बालिका को भीतर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बच्चों को धमकाते हुए वापस छोड़ गया। परिजन की शिकायत पर केस बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। पिता के आने पर परिजन ने जैतहरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शनि सहिस के खिलाफ पाक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। आरोपी को भेजा जेल जैतहरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *