जालंधर| अन्नपूर्णा मंदिर कोट किशन चंद में जारी श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को वृंदावन से वंशी वदन महाराज ने कहा कि जब व्यक्ति अपनों से विद्वान, गुणवान और अच्छे गुणों के संपर्क में आता है, तो उस व्यक्ति में अच्छे गुणों का विकास हो जाता है। उसके पास के सभी दुर्गुण दूर हो जाते हैं और वो सद्गुणों को अपनाता है। इस मौके पर अंजू ज्योति, राजू ज्योति, मंजू ज्योति, डॉ. अनिल ज्योति, भारत भूषण ज्योति, डॉ. राजेश ज्योति, राजेश शर्मा, राकेश बाहरी, ईश चोपड़ा, विपन उप्पल, हितेंद्र कपूर समेत अन्य मौजूद रहे।


