रांची | पुंदाग स्थित श्री राधा–कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में धार्मिक, सांस्कृतिक व जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा के पांच वर्ष पूर्ण होने पर 251वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा, श्री राधा रानी का अलौकिक व भव्य शृंगार, भजन जागरण व सामूहिक महाआरती की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया। ट्रस्ट की वरिष्ठ सदस्य विद्या देवी अग्रवाल ने मंत्री को सम्मानित किया। भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 100 लोगों ने जांच कराई।


