अन्नपूर्णा रसोइयों में सफाई नहीं, बर्तन खराब:कई रसोइयों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, संचालकों पर होगा एक्शन

कोटा शहर में नगर निगम की ओर से संचालित अन्नपूर्णा रसोइयों की निगम अधिकारियों ने जांच की थी। कई रसोइयों की जांच की जा चुकी है जिनमें कमियां पाई गई है। पाई गई कमियों में सुधार होने के साथ ही जिन रसोइयों में लापरवाही पाई गई है उनके संचालकों पर कार्रवाई भी होगी। साथ ही सभी रसोइयों की व्यवस्थाओं में सुधार भी किया जाएगा। नगर निगम कोटा के आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा ने शहर में संचालित सभी 50 अन्नपूर्णा रसोइयों का निरीक्षण के लिए उपायुक्तों से लेकर अभियंताओं तक को अधिकृत किया था। आयुक्त मेहरा ने बताया कि अधिकारियों ने कई रसोइयों का निरीक्षण किया है और कुछ का अभी किया जाना बाकी है। निरीक्षण में कई रसोइयों में जो कमियां पाई गई हैं उन्हें तो सुधारा जाएगा। साथ ही जहां संचालकों की लापरवाही पाई गई है उनकी रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने बताया कि वैसे अधिकतर रसोइयों में कम्प्यूटर पुराने लगे हुए हैं। कहीं बरतन खराब हो रहे हैं। साफ सफाई की व्यवस्था नहीं है। भवन का रंग रोगन खराब हो रहा है। इन सभी को सरकार की गाइड लाइन के अनुसार सही किया जाएगा। जिससे वहां आने वाले सभी जरूरतमंदों को पूरा और पौष्टिक भोजन मिल सके। सरकार ने खाने की जो राशि आठ रूपए तय की हुई है, वहीं राशि लोगों से ली जाए इसके लिए भी मॉनिटरिंग करवाई जाएगी। जिन रसोइयों के बारे में लोगों से भी शिकायतें प्राप्त होती हैं उनकी भी जांच करवाई जा रही है। अन्नपूर्णा रसोइयों की समय-समय पर जांच की जाएगी जिससे भोजन की गुणवत्ता बनी रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *