जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संचालित पहाड़ी मंदिर रोड स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा में मंगलवार को 215 लोगों ने भोजन किया। सम्मेलन द्वारा संचालित पुरुलिया रोड स्थित स्वर्णभूमि अन्नापूर्णा सेवा केंद्र में 210 लोगों ने भोजन प्राप्त किया। इस अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा के संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा निरंतर चलती रहेगी।


