लुधियाना| विधायक बग्गा जालंधर बाईपास के नजदीक एक निजी होटल में आयोजित अपना कारोबार, अपनी पहचान अभियान के तहत महिला उद्यमी सम्मान-2026 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में अपने दम पर पहचान बनाने वाली कई उद्यमी महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विधायक बग्गा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को समाज में एक अलग पहचान देना है। उन्होंने कहा कि आज कई महिलाएं घर से ही टिफिन सर्विस, ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी वर्क और अन्य छोटे व्यवसायों के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे रही हैं। पंजाब सरकार की ‘अपना कारोबार, अपनी पहचान’ मुहिम का उद्देश्य भी ऐसी महिलाओं को प्रोत्साहित करना और उनके छोटे कारोबार को आगे बढ़ाने में सहयोग देना है। विधायक बग्गा ने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी करीब 50 प्रतिशत है और वे घर व समाज दोनों जगह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


