अपना घर तीर्थ यात्रा 9 फरवरी को:समिति की बैठक में गर्ग को यात्रा प्रमुख और गोयल को संयोजक नियुक्त किया

अपना घर सेवा समिति इकाई बसेड़ी की बैठक धौलपुर के बसेड़ी स्टेशन रोड स्थित समिति कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक के दौरान अपना घर तीर्थ यात्रा 9 फरवरी को ले जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बृजकिशोर गर्ग को यात्रा प्रमुख और रवि गोयल को यात्रा संयोजक नियुक्त किया गया है। यात्रा पर जाने वाले लोग 31 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। समिति अध्यक्ष हरिओम गर्ग ने बताया कि अपना घर मानव सेवा का एक ऐसा मंदिर हैं। जहां आश्रयहीन, असहाय, लावारिस, पीड़ित, विक्षिप्त, बीमार, निशक्त एवं वृद्ध प्रभुजनों की सेवा होती है। ऐसे मंदिर में हो रहे सेवा कार्यों के अवलोकन के लिए बसेड़ी शाखा द्वारा निःशुल्क एक दिवसीय अपना घर तीर्थ यात्रा 9 फरवरी रविवार को ले जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बृजकिशोर गर्ग को यात्रा प्रमुख और रवि गोयल को यात्रा संयोजक नियुक्त किया गया है। समिति सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि अपना घर तीर्थ यात्रा पर जाने वाले यात्री शिवम मेडिकल, केबी ड्राइफ्रूट शॉप सब्जी मंडी तिराहा, अंकुर बंसल, कैलाश फिलिंग स्टेशन, रवि गोयल के यहां पर 31 जनवरी तक अपना निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। बैठक के दौरान समिति द्वारा बसेड़ी बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखराम सिंह एडवोकेट का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही नवीन सदस्यों का भी पटका पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक के दौरान हरिओम गर्ग, संजय अग्रवाल, महेश सिंह परमार, सुखराम सिंह एडवोकेट, बृजकिशोर गर्ग, भीम सिंह परमार, मनोज परमार, गोविंद गर्ग, माताप्रसाद गर्ग, मुन्नालाल मित्तल एडवोकेट, गोपालदास, महेश पचौरी, निशांत पाराशर, हेमंत बंसल,अंकुर बंसल, अशोक गोयल सहित कई सदस्य मौजूद रहे। कंटेंट: अंकित गर्ग बसेड़ी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *