ग्राम पंचायत कोड़िया में लगे सीसीटीवी कैमरों की चोरी और पंचायत भवन परिसर में तोड़फोड़ करने वाले शरारती तत्वों को उतई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी गांव के ही लड़के हैं। पंचायत भवन के सामने लगे बिजली के खंभों की चोरी करने के प्रयास में सारे पकड़े गए। बिजली के पोल को उखाड़ने की कर रहे थे कोशिश
प्रार्थी कुमार निषाद सरपंच, ग्राम पंचायत कोडिया ने 24 नवंबर 2025 को थाना उतई में शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए। यही नहीं, पंचायत भवन के सामने लगाए गए 14 बिजली पोल खंभों को भी उखाड़ने और चोरी करने की कोशिश की गई, जिस दौरान कई खंभे मुड़ गए और क्षतिग्रस्त हो गए। संदेह के आधार पर पुलिस ने पकड़ा, बाद में कबूला जुर्म
शिकायत पर उतई पुलिस ने अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के कई संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ में युवकों ने स्वीकार किया कि वे रात के समय पंचायत भवन के पास बैठा करते थे और अंधेरा होने के बाद कैमरा चोरी की योजना बनाई थी। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मिलकर सीसीटीवी कैमरे चोरी किए और खंभों को भी उखाड़ने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह चोरी नहीं कर पाए, जिससे कई खंभे मुड़ गए। कैमरे की चोरी कर तालाब में फेंक दिए
आरोपियों ने चोरी किए गए कैमरों को पंचायत भवन के पास स्थित तालाब में फेंक देने की बात कबूल की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तालाब से कैमरों को बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इ्न्हें किया गिरफ्तार – पीयूष साहू (23)
– नीरज उर्फ पप्पू साहू (21)
– लोमेंद्र यादव उर्फ छोटू (25)
– खिलेंद्र निषाद उर्फ छोटू (20)
– तुषार यादव उर्फ तेजेश्वर (21)
– लोकेश साहू (23)
– राजेंद्र निषाद उर्फ सोनू (25)
– नरेंद्र यादव (24)
– बहुत साहू (24)


