अपने ही नेताओं से भाजपा बेदम, तीन पूर्व जिलाध्यक्ष विरोध में उतरे

नगर निकाय चुनाव में भाजपा को अपनों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पहले से नाराज हैं, वहीं तीन पूर्व जिलाध्यक्ष समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ खुलकर मैदान में उतर गए हैं। मानगो के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव और मेदिनीनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम ओझा ने अपनी प|ियों को चुनाव मैदान में उतारा है। धनबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार दूसरे उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। तीनों नेता रोज चुनाव प्रचार कर रहे हैं, पर पार्टी की ओर से किसी को नोटिस या शो-कॉज जारी नहीं किया गया है। हालांकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू बैठकों में लगातार कह रहे हैं कि समर्थित प्रत्याशियों का विरोध करने वालों पर कार्रवाई होगी। चास नगर निगम: परिंदा सिंह का कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रचार कर रहे चास नगर निगम में भाजपा समर्थित उम्मीदवार अविनाश कुमार के खिलाफ परिंदा सिंह मैदान में हैं। वे दिवंगत समरेश सिंह की पुत्रवधु हैं। कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह जिला 20 सूत्री सदस्य मनोज राय उनके समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। मनोज ने कहा-यह दलीय चुनाव नहीं है। विधानसभा या आम चुनाव होता तो पार्टी का निर्देश मानते। परिंदा सिंह योग्य उम्मीदवार हैं, इसलिए समर्थन दे रहा हूं। मेदिनीनगर नगर निगम: पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम ने पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा मेदिनीनगर नगर निगम मेयर पद पर डालटनगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष परशुराम ओझा ने पत्नी जानकी देवी को मैदान में उतारा है। वे भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। परशुराम ओझा ने कहा-40 वर्षों में पहली बार पार्टी के निर्णय का विरोध कर रहा हूं, क्योंकि अब गद्दार सम्मानित हो रहे हैं और समर्पित कार्यकर्ता अपमानित। भाजपा ने जिस उम्मीद से अरुणा शंकर को मेयर बनाया था, वह खरी नहीं उतरीं। धनबाद नगर निगम: पार्टी के समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार कर रहे सत्येंद्र विधानसभा चुनाव में पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने धनबाद सीट से टिकट मांगा था। नहीं मिला। अब वे धनबाद नगर निगम मेयर पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव अग्रवाल के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। रवि चौधरी के पक्ष में सक्रिय हैं। सत्येंद्र ने कहा कि-मैंने ही रवि चौधरी को मेयर चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया। फिर बीच में कैसे छोड़ देता। मैं रवि के पक्ष में और संजीव अग्रवाल के विरोध में प्रचार कर रहा हूं। समर्थित उम्मीदवारों का विरोध करनेवालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी: मनोज सिंह प्रदेश भाजपा महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि समर्थित उम्मीदवारों का विरोध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि अनुशासन समिति सभी मामलों पर नजर रखे हुए है और सप्रमाण जानकारी जुटाई जा रही है। कोई बचेगा नहीं। मानगो नगर निगम: पत्नी के लिए मैदान में उतरे पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार मानगो नगर निगम मेयर पद पर जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव की प|ी कुमकुम श्रीवास्तव चुनाव लड़ रही हैं। वे भाजपा समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह के खिलाफ मैदान में हैं। राजकुमार प|ी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा-प|ी और पार्टी में से किसी एक को चुनना हो, तो प|ी को ही चुनूंगा। वे जीत रही हैं, ऐसे में मैदान कैसे छोड़ दूं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *