अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए वर्मी-कम्पोस्टिंग परियोजना शुरू

भास्कर न्यूज | लुधियाना पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन में अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए वर्मी-कम्पोस्टिंग परियोजना शुरू की गई। पंजाब राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद चंडीगढ़ के तत्वावधान में और डीएवी कॉलेज जालंधर के सहयोग से पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार (एमओईएफसीसी, भारत सरकार) के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत यह परियोजना शुरू की गई। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को अपशिष्ट प्रबंधन, जैविक खेती और पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं के बारे में शिक्षित करना है, जिससे हरित वातावरण को बढ़ावा मिले। प्रिंसिपल के मार्गदर्शन में शिक्षकों और छात्रों ने केंचुओं का उपयोग करके जैविक कचरे को पोषक तत्वों से भरपूर खाद में बदलने के लिए एक वर्मी-कंपोस्टिंग पिट स्थापित किया था। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अनु वर्मा ने कहा कि वर्मी-कंपोस्टिंग छात्रों को स्थिरता और जिम्मेदार अपशिष्ट निपटान के महत्व को सिखाने का एक उत्कृष्ट तरीका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *