अपहरण और मारपीट की वारदात में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 24 घंटे में ही आरोपियों को पकड़ा, पीड़ित को गाड़ी में डालकर लेकर गए थे

शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने अपहरण और मारपीट की गंभीर में शामिल पांच आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर ए सफलता हासिल की है। थानाधिकारी शास्त्रीनगर जुल्फिकार मय टीम ने आरोपियों को विभिन्न स्थानों से किया है। ये है मामला ज्योति नगर चांदणा भाखर निवासी प्रदीप (21) पुत्र रमेश मेघवाल ने थाने में 9 दिसंबर को रिपोर्ट दी कि 8 दिसंबर की रात करीब 9 बजे वह अपने मित्र विक्रम गेमलानी को जयपुर जाने के लिए बस में बैठाने जैन ट्रेवल्स ऑफिस (कल्पतरु के पास) गया था। उसी दौरान बिना नंबर की स्विफ्ट कार तेज गति से आई और प्रदीप एवं उसके साथी को जान से मारने की नीयत से टक्कर मारी। कार से उतरे कार्तिक श्रीमाली, अशोक , मोन्टु उर्फ़ एमडी रावर, विशाल कबाड़ी तथा दो अन्य युवकों ने प्रदीप पर हमला कर दिया। कार्तिक श्रीमाली ने कथित रूप से प्रदीप के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की और उसके साथी विक्रम को पाइप से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर बाद में विक्रम को जबरन कार में डालकर ले गए। विक्रम ने किसी तरह अपनी बहन को फोन कर बताया कि उसे कुड़ी स्थित लक्की स्कूल के पास मारा जा रहा है। परिवादी वहां पहुंचा तो विक्रम घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला, जिसे एम्बुलेंस से एम्स अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय आसूचना तंत्र और टीम की सक्रियता से पुलिस ने घटना में शामिल पांचों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। 1. कार्तिक श्रीमाली (24)पुत्र दिनेश श्रीमाली निवासी 23/865 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, थाना सीएचबी
2. मोन्टु (19) पुत्र जंवरीलाल विश्नोई निवासी राजीव गांधी कॉलोनी, पाल लिंक रोड, थाना देवनगर
3. अशोक (20) पुत्र लक्ष्मणराम विश्नोई निवासी राजीव गांधी लिंक रोड, थाना देवनगर
4. विशाल कबाड़ी, 5. सूरज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *