अपहरण-लूट के आरोपी को पुलिस ने झारखंड से पकड़ा

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर साल 2023 में कुनकुरी के एक ट्रांसपोर्टर का अपहरण और लूट की घटना में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत ग्राम टोटो से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के मुताबिक कुनकुरी के रेमते रोड निवासी नंदन कुमार गुप्ता ट्रांसपोर्टर का काम करता है। उसकी एक ट्रक भी है, जिसमे वह अन्य समानों के अलावा कोयला परिवहन का काम भी करता है। 8 अक्टूबर 2023 को उसने अपहरण और लूट की घटना की रिपोर्ट कुनकुरी थाने में दर्ज कराई थी। प्रार्थी के अनुसार घटना से करीब एक माह पहले उसका परिचय नौसाद नाम के एक ड्राइवर से हुआ जो कि कोयला ट्रांसपोर्ट में ट्रक चलाता था। नन्दन व नौसाद के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी। नौसाद ने नंदन को कुनकुरी के नजदीक राजू ढाबा में मिलने बुलाया। रात में जब नंदन ढाबे में व्यापारी से मिलने पहुंचा, नौसाद ने सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियो वाहन के पास नंदन को बुलाया। जहां एक व्यक्ति से कोयला व्यापारी के रूप में उसका परिचय कराया था। बातचीत के दौरान कोयला व्यापारी बनकर आए व्यक्ति ने नंदन को जबरन स्कार्पियो में बैठाया और नैसाद को वाहन चलाने को कहा। एटीएम कार्ड, मोबाइल सोने की चेन भी छीन ली चलती गाड़ी में नंदन के साथ मारपीट की गई थी। रांची पहुंचकर आरोपियों ने नंदन से उसका एटीएम कार्ड, मोबाइल, सोने की चेन छीन लिया। आरोपियों ने नंदन से उसकी एटीएम का पिन पूछ लिया था और उसके खाते से 2 लाख 70 हजार रुपए भी निकाल लिए थे। इस मामले में नौसाद की गिरफ्तारी पहले हो गई थी। कोयला व्यापारी बना व्यक्ति आरोपी वकील खान था, जो फरार था। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी वकील खान अपने गांव गुमला जिले के टोटो में पहुंचा हुआ है। जिस पर एसएसपी के निर्देश पर कुनकुरी पुलिस की टीम ने टोटो गांव पहुंचकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *