अपहरण-हत्या के 6 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा मिली

रांची | अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार सिंह ने ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के चर्चित मोती नायक हत्याकांड के 6 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसमें छतीश्वर लोहरा उर्फ मटलू, मानक करमाली, बीरबल लोहरा, रवि लोहरा, शिवलाल लोहरा व बसंत लोहरा शामिल हैं। कोर्ट ने सभी आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मात्र 12 हजार रुपए के विवाद में सितंबर 2022 में युवक की हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर मृतक के पिता खुदील नायक ने 19 सितंबर 2022 को ठाकुरगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *