अपार्टमेंट की पार्किंग को लेकर डॉक्टर पर हमला

रांची| हेसाग निवासी डॉ. महेंद्रनाथ शर्मा पर शुक्रवार रात हमला हुआ। चार लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उनके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना रात 9 बजे की है। डॉ. महेंद्रनाथ ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके फ्लैट के नीचे पार्किंग एरिया में शिव शंकर, रवि शंकर, अनूप श्रीवास्तव और प्रनीत सिंह घुस आए। पार्किंग को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर चारों ने हमला कर दिया। मारपीट में उनका सिर फट गया। घटना के बाद सभी आरोपी भाग निकले। फिर डॉ. महेंद्रनाथ ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *