अपाहिज आश्रम में एक आसरा संस्था ने मनाई लोहड़ी

जालंधर | अपाहिज आश्रम में एनजीओ ‘एक आसरा’ संस्था ने आश्रितों के साथ लोहड़ी मनाई तो उनके चेहरों पर रौनक आ गई। एनजीओ की प्रधान जसप्रीत कौर ने कहा कि कार्यक्रम में उन लोगों को शामिल करने की कोशिश की गई जो अपने परिवारों से अलग रह रहे हैं। खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए। साथ ही ढोल की थाप पर लोग झमे। जसप्रीत कौर ने कहा कि हम उन लोगों से खुशियों साझा करना चाहते थे जो परिवारों से अलग यहां रह रहे हैं। वह कहते हैं कि परिवार के साथ खुशियां हर कोई मनाता है। यहां आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर, रेड क्रॉस सोसायटी के सुरजीत लाल, रिंकू, हरप्रीत, सहज, अक्षत व रेखा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *