अपाहिज आश्रम में मेडिकल कैंप आज

जालंधर| अपाहिज आश्रम नजदीक वर्कशॉप चौक में दो मार्च को द्वारका दास खोसला तथा राम कंवर खन्ना की याद में आंखों की जांच और मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। कैंप पप्पू खोसला, पुनीत खन्ना एवं सुमित खन्ना, डॉ. विजय महाजन, डॉ. जगदीप सिंह, तथा डॉ. केएस धालीवाल वर्ल्ड कैंसर केयर चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया गया। आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर ने बताया कि सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक मरीजों की आंखों की जांच, आंखों के ऑपरेशन, फिजियोथेरेपी, एक्यूप्रेशर, दांतों की जांच, डिजिटल एक्स-रे, जनरल चेकअप, मैमोग्राफी, बोन डेंसिटी, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, ब्लड टेस्ट की जांच मुफ्त की जाएगी। जरूरतमंदों को दवाइयां भी दी जाएंगी। को-चेयरपर्सन सुनीता कपूर, जनरल सेक्रेटरी संजय सभ्रवाल तथा फाइनेंस सेक्रेटरी ललित भल्ला ने बताया कि मरीजों की सभी जांचें व ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *