अपाहिज आश्रम में लगाया कैंप, आयुष्मान कार्ड बनाए

जालंधर| अपाहिज आश्रम नजदीक वर्कशॉप चौक में डॉ. सुरजीत लाल सहोता के सहयोग से आयुष्मान कार्ड कैंप लगाया गया। इस दौरान आश्रम में रह रहे 70 से अधिक वर्ष के आश्रितों के निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए गए। कैंप में एडवोकेट धीरज तथा सरवन ने अपनी सेवाएं दीं। अपाहिज आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर ने डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल तथा समूह टीम के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया। कैंप के दौरान सुनीता कपूर, आरके भंडारी, बलदेव कत्याल, ब्रिज मित्तल, संजय सभ्रवाल, सुभाष अग्रवाल, मनोहर लाल शर्मा, उमेश ढींगरा, डॉ. जगदीप सिंह, ललित भल्ला व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *