भास्कर न्यूज | बालोद अप्रैल के आखिरी दिन बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री रहा। मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान एक डिग्री ज्यादा रहा। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम रहा। जिले मंे 28 अप्रैल को 1.3 मिमी और 29 अप्रैल को 2.6 मिमी औसत बारिश हुई। 28 अप्रैल को गुरूर तहसील में 1.3 मिमी, डौंडी में 6.7 मिमी, डौंडीलोहारा में 1.4 मिमी पानी गिरा। वहीं 29 अप्रैल को बालोद तहसील मंे 0.8 मिमी, गुरूर में 2.2 मिमी, डौंडी में 6 मिमी, डौंडीलोहारा में सबसे ज्यादा 9.4 मिमी बारिश हुई। इसके पहले जिले में 26 व 27 अप्रैल के बीच औसत 0.5 मिमी, 15 अप्रैल को 1.7 मिमी, 3 अप्रैल को 1.2 मिमी बारिश हुई थी। इस लिहाज से अप्रैल माह में जिले में ओवरऑल 7.3 मिमी औसत बारिश हुई। बालोद मंे 2.8 मिमी, डौंडी में 23.6, गुंडरदेही में 3, अर्जुन्दा मंे 3.6, गुरूर में 2.5 मिमी, डौंडीलोहारा में 11.8, ओवरऑल 6 तहसील में 47.3 मिमी बारिश हुई। पिछले साल अप्रैल में 5 दिन में 45.4 मिमी बारिश हुई थी। इस बार 1.9 मिमी ज्यादा पानी गिरा। खाड़ी से नमीयुक्त हवा आ रही इसलिए छा रहे बादल मौसम विभाग के अनुसार द्रोणिका व चक्रवात सिस्टम पहले की तुलना में कमजोर हो चुका है लेकिन कभी भी सक्रिय होकर मजबूत हो सकता है। ऐसे में दो दिन बाद मौसम में उतार-चढ़ाव हो सकता है। इसके अलावा पहले बंगाल की खाड़ी से ज्यादा मात्रा में नमीयुक्त हवा आ रही थी। लेकिन अब द्रोणिका व चक्रवात सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होने से कम मात्रा में हवा आ रही है। जिसके चलते अब अधिकतम व न्यूनतम तापमान में इजाफा होने का अनुमान है। 48 घंटे में दिन का पारा एक-दो डिग्री बढ़ने का अनुमान है।


