भास्कर न्यूज | नारायणपुर जिले में एफएम रेडियो स्टेशन शुरू करने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। इस दौरान आकाशवाणी मुंबई के उप महानिदेशक राजेश एन टायडे, रायपुर के उपमहानिदेशक वी. राजेश्वर राव, मोहन एम. मोजे व जगदलपुर केंद्र के निदेशक बलबीर सिंह कच्छ ने कलेक्टर बिपिन मांझी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले में प्रस्तावित एफएम रेडियो स्टेशन की स्थापना और इससे संबंधित कार्यों पर चर्चा की। प्रवास के दौरान बखरूपारा स्थित एजुकेशन हब में एफएम रेडियो स्टेशन के लिए चिन्हित जगह का निरीक्षण भी किया गया। कलेक्टर मांझी ने एफएम स्टेशन की स्थापना से जुड़ी सभी प्रक्रिया का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।


