अफीम के दूध के साथ तस्कर गिरफ्तार:बाइक पर 10 लीटर अफीम दूध लेकर जा रहा था, पकड़ा गया

पाली जिले के सिरियारी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गुरुवार रात को बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो अफीम का दूध बरामद किया है। मामले में जोराराम जोधपुर के बासनी कापरड़ा का निवासी को गिरफ्तार किया। जो बाइक पर चितौड़गढ़ से जोधपुर तक मादक पदार्थों की तस्करी करता है। एसपी चूनाराम जाट ने बताया कि सोजतरोड एसएचओ जबरसिंह के नेतृत्व में सिरियारी थाने की एक टीम गठित की गई, जिसने सिरियारी के निकट मेगा हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार को रोका तो वह घबरा गया। तलाशी ली तो आरोपी जोराराम पुत्र मुकनाराम निवासी बासनी कापरडा, जिला जोधपुर के कब्जे से 10 किलो 61 ग्राम अफीम दूध बरामद हुआ। इस पर अफीम के दूध, बाइक को जब्त किया। मामले में आरोपी की गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। वह ये तस्करी का काम कितने समय से कर रहा है और अफीम का दूध कहा सप्लाई करने जा रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *