अफीम तस्करी का भंडाफोड़:1.350 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नोखा वृत की देशनोक पुलिस ने 1.350 किलो अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि देशनोक थाना पुलिस ने करणी माता गौशाला एनएच 62 के पास से दो तस्करों को 1.350 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जोधपुर जिले के बालेसर थाना क्षेत्र के रहने वाले दिलीप (27) और अर्जुनराम (18) के रूप में हुई है। दिलीप बालेसर के सेंखाला का रहने वाला है, जबकि अर्जुनराम बालेसर के दमामियों की ढाणी केतु हामा का निवासी है। जसरासर थाने के थानाधिकारी संदीप कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *