अफीम सप्लायर को बालोतरा पुलिस ने प्रतापगढ़ से पकड़ा:5 माह से फरार आरोपी पांच हजार का इनामी, खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ जारी

बालोतरा जिले की समदड़ी पुलिस ने ऑपरेशन विषदमन के तहत मादक पदार्थ तस्करी में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। वांटेड 5 हजार रुपए का इनामी है। फिलहाल पुलिस अफीम की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी रमेश ने बताया- मादक पदार्थो की तस्करी के मामले में वांटेड आरोपियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन विषदमन चलाया जा रहा है। एएसपी हरफूल सिंह डीएसपी देरावरसिंह के सुपरविजन में समदड़ी थानाधिकारी नरपतदान के नेतृत्व में टीम बनाई गई। अफीम तस्करी के मामले में पकड़े गए आरोपी विक्रम कुमार उर्फ विकास से पूछताछ कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया। मामले में शेष आरोपी राजेश शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी बोरी पुलिस थाना रठानजना जिला प्रतापगढ़ घटना के बाद से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी समदड़ी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। टीम ने निरंतर तकनीकी और सूचना के आधार पर संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई। लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। एसपी बालोतरा ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनामी घोषित किया गया था। टीम ने मादक पदार्थ सप्लायर राजेश शर्मा को प्रतापगढ़ से डिटेन किया गया। आरोपी की इस मामले में शामिल होना स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार किया गया। मामले में जांच की जा रही है। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल रमेशराव, कांस्टेबल कानाराम, विशनाराम शमिल रहे। 5 माह पहले पुलिस ने की थी कार्रवाई पुलिस के अनुसार 10 जुलाई को थानाधिकारी समदड़ी मय पुलिस टीम ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान गांव देवड़ा में कार्रवाई करते हुए आरोपी मोडाराम पुत्र प्रभुराम निवासी फूलण, समदड़ी बालोतरा के कब्जे से प्लास्टिक की थैली में अवैध अफीम का दूध 198 ग्राम बरामद किया गया। आरोपी मोडाराम को गिरफ्तार किया गया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *