अफेयर के शक में परिवार के 4 लोगों को मार-डाला:पड़ोसी ने पति-पत्नी,2 बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा; बेटे संग मिलकर बाड़ी में गाड़ी लाशें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पड़ोसी बाप-बेटे ने मिलकर 4 लोगों को मारकर बाड़ी गाड़ दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी से अफेयर के शक में बेटे संग मिलकर हत्या की। पहले मां को कुल्हाड़ी से काटा, फिर बच्चे चिल्लाने लगे तो बच्चों और लास्ट में पिता को मार डाला। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक ठुसेकेला के राजीव नगर में पति-पत्नी और बेटे-बेटी की हत्या करने वाले का नाम लकेश्वर पटेल है। मर्डर में लकेश्वर का नाबालिग बेटा भी शामिल है। मर्डर के बाद लाश को घसीटते हुए बाड़ी में ले गए। वहां एक ही गड्ढे में चारों को दफना दिया। रायगढ़ पुलिस ने मर्डर के पांचवे दिन खुलासा किया है। दैनिक भास्कर ने ग्राउंड रिपोर्ट में पहले ही बता दिया था कि पड़ोसी बाप बेटे किलर हो सकते हैं। गांव के लोगों ने भी पड़ोसियों पर शक जताया था। पड़ोसी का बेटा चोरी केस में भी पकड़ा गया था, तब से रंजिश ज्यादा बढ़ गई थी। इसलिए पड़ोसियों पर हत्या करने का ज्यादा शक था। पहले देखिए ये तस्वीरें- अब जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 9 सितंबर की शाम बुधराम उरांव (40) नशे में धुत अपने घर पहुंचा। इसे पड़ोसी लकेश्वर पटेल देख रहा था। रात होते तक उसने पूरे परिवार को मारने की साजिश रची। साजिश में अपने नाबालिग बेटे को भी साथ लिया। रात में बुधराम उरांव और उसका परिवार सो रहा था। इसी दौरान पड़ोसी बाप-बेटे कुल्हाड़ी लेकर पीछे के रास्ते से बुधराम उरांव के घर में घुसे। इस दौरान सबसे पहले बुधराम उरांव की पत्नी सोहद्रा उरांव (36) को कुल्हाड़ी से काटा। बच्चे मारते वक्त जाग गए। वह मां-मां चिल्लाने लगे। आरोपियों ने भाई-बहन अरविंद उरांव (13) और शिवांगी उरांव (6) को भी मार डाला। आखिरी में बुधराम को कुल्हाड़ी से काटा इसके बाद लास्ट में शराब के नशे में सो रहे बुधराम उरांव पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसको भी कुल्हाड़ी से काट डाला। बुधराम उरांव की बिस्तर में ही मौत हो गई। आरोपी बाप-बेटों ने देखा कि चारों की मौत हो चुकी है। लाश को ठिकाने लगाने की तैयारी करने लगे। आरोपियों ने मर्डर वाले कमरे के बगल में खुदाई करने लगे, लेकिन मिट्टी टाइट होने की वजह से खुदाई नहीं कर पाए। इसके बाद बाड़ी की ओर गए। बाड़ी में गोबर खाद रखने वाले जगह के पास खुदाई की। लाशों को घर से घसीटते लाए। एक ही गड्ढे में पहले बच्चों को फिर, मां और पिता को दफना दिया। अब जानिए कैसे पता चला ? ठुसेकेला स्थित राजीव नगर में रहने वाले लोगों को 11 सितंबर की सुबह बुधराम के घर की ओर से बदबू आ रही थी। पास में जाकर लोगों ने देखा तो बुधराम के घर का दरवाजा बंद था। लोगों ने कोटवार को सूचना दी। कोटवार ने पुलिस को जानकारी दी। खरसिया पुलिस अपनी टीम के साथ बुधराम के घर पहुंची। इस दौरान दरवाजे को तोड़कर घर के अंदर गई। घर में खून ही खून मिला। दीवारों पर खून के छींटे थे। इससे अंदाजा लगाया कि घर में मर्डर हुआ है। आसपास देखने पर पता चला कि बाड़ी में खुदाई करने के निशान हैं। खरसिया पुलिस ने खुदाई की। गड्ढे से चार लोगों की लाशें निकली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतकों के शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान थे। गहरे-गहरे घाव थे। लग रहा था कि किसी ने बेरहमी से काटकर मारा होगा। FIR के बाद पुलिस ने तेज की जांच 11 सिंतबर को डॉग स्क्वॉयड के साथ कातिलों को खोजना शुरू की। गांवभर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला। पुलिस रात होते तक पड़ोस में रहने वाले 10-15 लोगों को थाने लेकर गई। इसमें से कुछ लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया, लेकिन जिन पर शक ज्यादा था, उन्हें रात भर थाने में रखा। इस दौरान पूछताछ में पड़ोस में रहने वाले लकेश्वर पटेल के बारे में पता चला कि वह पहले भी मर्डर केस में जेल जा चुका है। 6 साल जेल में रहने के बाद आया है। उसका नाबालिग बेटा भी बुधराम के घर में चोरी कर चुका है, जो पकड़ा गया था। लकेश्वर पहले से दुश्मनी रखता था। पुलिस ने लकेश्वर को हिरासत में लिया खरसिया पुलिस ने सुराग मिलते ही पड़ोसी लकेश्वर को उठाया। हिरास में रखकर कड़ाई से पूछताछ की। पहले तो आरोपी ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन बाद में मर्डर के सारे राज उगल दिए। स्वीकार किया कि बेटे के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हम दोनों ही राजमिस्त्री का काम करते थे। एक ही मोहल्ले में रहते थे। दोनों के बीच छोटे-छोटे मामलों पर झगड़े और तनाव बने रहते थे। यही तनाव धीरे-धीरे गहरी रंजिश में बदल गया। लकेश्वर पटेल ने बताया कि कई बार अपने पड़ोसी बुधराम से उसकी बाड़ी जमीन खरीदने की कोशिश की, लेकिन बुधराम ने हर बार साफ मना कर दिया। जमीन न बेचने की बात ने लकेश्वर के मन में नाराजगी भर दी। लकेश्वर ने पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रची। चोरी की वारदात से भी नाराज था पड़ोसी लकेश्वर ने बताया कि करीब 6 महीने पहले बेटे ने बुधराम के घर में चोरी की थी। इससे लड़ाई हो गई थी, इससे भी वह गुस्सा था। इसके अलावा मेन वजह अपनी पत्नी और बुधराम के बीच अफेयर को शक था। उसे शक था कि पत्नी और बुधराम के बीच अफेयर चल रहा है, जिसकी वजह से मर्डर की साजिश रची। आरोपी ने कबूल किया कि वह लंबे समय से हत्या की साजिश रहा था। उसने कई बार बुधराम और उसकी पत्नी की गैरमौजूदगी में उनके घर की रेकी की थी। 9 सितंबर को पूरे परिवार को साफ करने का मौका मिला। बेटे के साथ मिलकर हत्या की। आरोपी को कोर्ट ने जेल भेजा रायगढ़ SP ने बताया कि दिव्यांग पटेल ने बताया कि आरोपियों ने वारदात में टंगिया, रॉड, गैंती और फावड़े जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया था। हथियार, कपड़े और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। आरोपी लकेश्वर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने जेल भेज दिया है। नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह भेजा गया है। ………………………………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… पति-पत्नी, 2 बच्चों को मारकर घर की बाड़ी में दफनाया: रायगढ़ में कुल्हाड़ी से हत्या, सिर-गले पर वार; बदबू आई तो कब्र खोदकर निकाले शव छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई है। पति-पत्नी और 2 बच्चों को कुल्हाड़ी से मारकर बाड़ी में दफनाया गया। बंद घर से बदबू आने पर इसका पता चला। पुलिस ने चारों शव को बाहर निकाल लिया है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *