अबोहर की नहर में मिला युवक का शव:बाएं हाथ का अंगूठा 2 उंगलियां गायब, नहीं हो सकी पहचान, 4-5 दिन पुरानी लाश

अबोहर के गुमजाल की टेलों (नहर) पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। नर सेवा नारायण सेवा समिति के अध्यक्ष राजू चराया को दोपहर में सूचना मिली। समिति के सदस्य बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने कलरखेड़ा चौकी पुलिस को सूचित किया। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 साल के बीच है। उसने खाकी रंग की पैंट और काली बेल्ट पहनी हुई थी। शव करीब 4-5 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक के बाएं हाथ का अंगूठा और दो उंगलियां नहीं हैं। एएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *