अबोहर के सरकारी अस्पताल में आज सुबह सांप घुसा गया। सुबह करीब 8 बजे डॉक्टर शिल्पा जब अपनी ड्यूटी पर जा रही थीं, तब उनके सामने से एक बड़ा सांप निकल गया। यह घटना डॉक्टरों के रिहायशी क्वार्टर के पास की है। डॉक्टर शिल्पा ने तुरंत इस घटना की जानकारी डॉक्टर सनमान मांजी को दी। उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया ताकि सांप इमरजेंसी वार्ड या मरीजों के अन्य वार्डों में न घुस सके। अस्पताल की एसएमओ डॉक्टर सनमान ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने निगम के मेयर विमल ठठई को सूचित किया। मेयर ने तुरंत जेसीबी भेजी। रिहायशी क्वार्टरों के आसपास उगी झाड़ियों को हटा दिया गया। यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि भविष्य में सांप या अन्य जहरीले जीव इन झाड़ियों में छिपकर किसी को नुकसान न पहुंचा सकें।


