फाजिल्का जिले के अबोहर में आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज अरुण नारंग ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर पर राहत जताई है। उन्होंने गोशाला स्थित मंदिर में जाकर शांति के लिए प्रार्थना की। नारंग ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर सटीक कार्रवाई की। उन्होंने सेना की इस बात के लिए सराहना की, कि उन्होंने पाकिस्तान के आम नागरिकों को नहीं, बल्कि केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस अवसर पर उनके साथ उपकार सिंह जाखड़ और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। नारंग ने मंदिर में प्रार्थना की, कि दोनों देशों में शांति बनी रहे। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवादियों को शरण देने वाला देश बताते हुए वहां की सरकार को सद्बुद्धि की प्रार्थना की।


