अबोहर में इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजने पर युवक की पिटाई:बाप-बेटे ने बंधक बनाकर लोहे की रॉड से मारा, लहूलुहान कर धमकी देकर भागे

फाजिल्का के अबोहर में लड़की को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजने पर युवक से मारपीट की गई। मोहल्ले के रहने वाले बाप और बेटे ने उसे किडनैप कर लिया और लोहे की रॉड से उसकी पिटाई की। राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार नई आबादी के रहने वाले 22 वर्षीय संदीप कुमार को मोहल्ले के ही एक बाप-बेटे ने अगवा कर लिया। युवक को बाइक पर बिठाकर कंधवाला रोड स्थित नहर के पास ले जाकर बंधक बनाया। वहां उन्होंने पहले उसके सिर पर वार किया। फिर लोहे की रॉड से उसकी पिटाई की। आरोपियों ने पीड़ित से जबरन माफी मंगवाई और इसका वीडियो भी बनाया। खून से सनी टी-शर्ट को नहर में धोया पीड़ित संदीप कुमार बीए का छात्र है। उसने बताया कि जब वह लहूलुहान हो गया, तो आरोपियों ने उसकी खून से सनी टी-शर्ट को नहर में धोया और उसे वापस पहना दिया। इसके बाद उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों ने घायल अवस्था में पड़े संदीप को अस्पताल पहुंचाया और उसके परिवार को सूचित किया। पुलिस जांच में जुटी पीड़ित के पिता ने सिटी-2 पुलिस से शिकायत की है। एएसआई सुखमंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट मिल चुकी है। जल्द ही पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर संदीप ने किसी को यह बात बताई, तो उसे नहर में फेंक देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *