अबोहर में एचडीएफसी बैंक के कैशियर ने किया सुसाइड:बाथरुम में पंखे से लटका मिला, कार की सर्विस कराई, माता-पिता का इकलौता बेटा

पंजाब के अबोहर में एचडीएफसी बैंक में कार्यरत 26 वर्षीय कैशियर गुरविंदर मोंगा ने बीती रात अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक अबोहर के गांव वरियाम खेड़ा ब्रांच में कार्यरत था। सितेंडर से तोड़ा दरवाजा मृतक के पिता महेंदर सिंह ने बताया कि गुरविंदर रात करीब 11 बजे शहर से कार सर्विस करवाकर घर लौटा था और सोने चला गया। रात करीब साढ़े तीन बजे जब वे बाथरूम गए, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने सिलेंडर से दरवाजा तोड़ा। अंदर उनका बेटा पंखे से लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि अभी गुरविंदर की शादी नहीं हुई थी। मानसिक तनाव से था ग्रस्त परिजनों ने तुरंत 112 हेल्पलाइन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी अमरीक सिंह और पप्पू राम ने शव को नीचे उतारा और परिजनों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में मृत्यु का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। मृतक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *