फाजिल्का जिले के अबोहर के अजीमगढ़ में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक स्टील ग्रिल मिस्त्री हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया। घटना आज दोपहर की है। जिसे साथी कर्मचारियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं डॉक्टरों ने तुरंत प्रभाव से इलाज शुरू किया। 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन से टकराया जानकारी के अनुसार आलमगढ़ निवासी 25 वर्षीय संदीप कुमार ढाणी घोड़ेला में एक मकान की छत पर स्टील ग्रिल लगा रहा था। इस दौरान उसके हाथ में पकड़ी पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकरा गई। डॉक्टरों ने फरीदकोट किया रेफर करंट लगने से संदीप बुरी तरह झुलस गया। साथी कर्मचारियों ने तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर प्रेमलता ने बताया कि संदीप 50 प्रतिशत तक झुलस चुका है। उसकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।


