अबोहर में कुत्तों ने तीन लोगों को काटा:8 साल की बच्ची भी शामिल, सामान लेने जा रही महिला को झुंड ने घेरा

फाजिल्का के अबोहर में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह महज दो घंटों के अंदर तीन लोगों को कुत्तों ने काट लिया। घायलों में एक 8 वर्षीय बच्ची भी शामिल है। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार अजीमगढ़ की रहने वाली 8 साल की जिया अपने घर से बाहर निकली थी। पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। जिया के पिता सुनील कुमार ने बताया कि वे कई बार पड़ोसियों से कुत्ते को बांधकर रखने की बात कह चुके थे। सामान लेने जा रही महिला को घेरा पंजपीर टिब्बा की छिंदरपाल कौर सुबह दुकान से सामान लेने जा रही थीं। रास्ते में कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। गंभीर चोटों के कारण उन्हें अन्य अस्पताल रेफर किया गया है। रामदेव नगरी के बबलू कुमार तीसरे पीड़ित हैं। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शेल्टर होम का प्रोजेक्ट पड़ा बंद शहर में लंबे समय से कुत्तों को रैबीज के टीके नहीं लगाए जा रहे हैं। कुत्तों के लिए शेल्टर होम का प्रोजेक्ट भी अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इस वजह से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है और लोग परेशान हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *